IQNA

दो मुस्लिम चेहरे,शांति के लिए विश्व धर्म संघ के उपाध्यक्ष

14:58 - September 30, 2019
समाचार आईडी: 3474026
इंटरनेशनल ग्रुप- दुनिया के 900 धार्मिक व्यक्तित्व, नह्ज़तुल-उलेमा और इंडोनेशिया के मोहम्मदियह ऑर्गनाइजेशन के प्रमुखों को रिलिजंस फॉर पीस नाम के साथ विश्व धर्मों के प्रतिनिधियों के अंतर्राष्ट्रीय संघ के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

इंडोनेशिया से IQNA की रिपोर्ट के अनुसार; इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उलमा के प्रमुख सईद अक़ील सेराज को शांति के लिए धर्मों द्वारा विश्व के अंतर्राष्ट्रीय संघ के उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। और यह खबर औपचारिक रूप से जापान के उप महासचिव क्यूची सोगिंटो द्वारा जकार्ता में सिराज को भेजी गई।
 
कियुची सोगिन्टो के अनुसार जर्मनी में यूनियन फॉर रिलीजन फॉर पीस के दसवीं सभा में प्रतिभागियों ने आधिकारिक तौर पर सईद अकील सेराज को एक उपाध्यक्ष के रूप में चुना।
 
इस बैठक में 125 देशों के 900 व्यक्तित्व उपस्थित थीं। उनका तर्क है कि अकील सेराज दुनिया के सबसे बड़े इस्लामी देश में एक बड़े इस्लामी संगठन(  नहज़तुल उलमा) का नेतृत्व करने में सफल रहे हैं और संगठन के माध्यम से शांतिपूर्ण धार्मिक संदेश फैलाने में भी सक्षम रहे है।
 
किउची ने कहा कि इंडोनेशिया के मोहम्मदिया संगठन के प्रमुख हैदर नासिर ने भी यह पद हिसिल किया है। विश्व के धार्मिक नेताओं को उम्मीद है कि इन दोनों व्यक्तित्वों को इंडोनेशियाई मुसलमानों के प्रतिनिधियों के रूप में नामित करके, इंडोनेशियाई समाज का धार्मिक पैटर्न वैश्विक हो जाएगा। ये दो प्रमुख इंडोनेशियाई व्यक्तित्व अगले पांच वर्षों तक काम करेंगे।
 
जर्मन शांति के लिऐ धर्मों के संघ सम्मेलन, विश्व धार्मिक सम्मेलन और शांति की जगह लेता है। 1980 के दशक में, इंडोनेशिया के नहज़तुल-अल्मा आंदोल के प्रमुख अब्दुल रहमान वाहिद ने इस संघ का नेतृत्व किया था।
3845737
captcha