IQNA

मुस्लिम देशों में रमजान का माहौल

16:35 - June 13, 2016
समाचार आईडी: 3470481
अंतरराष्ट्रीय टीम: मुस्लिम देशों में से प्रत्येक रमज़ान के दौरान विशेष रस्में व आदाब रखता है जो सदियों से अब तक जारी हैं।
मुस्लिम देशों में रमजान का माहौल

मुस्लिम देशों में रमजान का माहौल

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA), समाचार पत्र "Yeni Shafaq" तुर्की के हवाले से, इस्लामी दुनिया में हर साल मुसल्मान अल्लाह के मेहमानी के महीने के स्वागत के लिए एक विशेष परंपरा व अदब का इस्तेमाल करते हैं। रमज़ान महीने के आते ही सभी इस्लामी देशों में मुसलमान संस्कृति और राष्ट्रीयता की अनदेखी के साथ रोज़हदारी और तिलावते कुरान में लग जाते हैं।

जो कुछ नीचे रिपोर्ट में आया है रमजान के दौरान कुछ मुस्लिम देशों की परंपराओं व आदब पर एक झलक इस प्रकार है।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया देश में रमज़ान का महीना विशेष कार्यक्रमों के साथ शुरू होता है। इस देश के "आचे" शहर में, रमज़ान महीने के आगमन के साथ शहर की सड़कों पर बच्चे भव्य समारोह व जश्न मनाने में लग जाते हैं।इस समारोह में कुरान की कुछ आयतें पढ़ने के अलावा मौलूद ख़्वानी कार्यक्रम भी चलाता है।

रमजान के दौरान इंडोनेशियाई मस्जिदें भक्तों की उपस्थिति से भरी रहती हैं; ऐसे भक्त जो इस महीने के शुभ अवसर को तिलावते कुरान और पापों को दूर फेंकने का बेहतरीन मौक़ा जानते हैं।

"मस्जिदे इस्तेक़्लाल", दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे बड़ी मस्जिद है जो शहर "जकार्ता" इंडोनेशिया की राजधानी में है।इस मस्जिद में रमजान के आगमन के साथ हर साल पवित्र कुरानी महफ़िलों का सिल्सिलह आयोजित किया जाता है।

इंडोनेशियाई मुस्लिम महिलाऐं भी इस देश के विशिष्ट स्थानीय प्रकार के कपड़ों के साथ पवित्र कुरानी महफ़िलों में भाग लेती हैं।

भारत

भारत, जो कई किस्म की सांस्कृतिक, जातीय और नस्लीय रंगों से भरा है, रमज़ान का महीना एक दूसरी विशेषता रखता है। इस देश में, कुछ गैर-मुसलमान भी इफ्तार दावतों का आयोजन करके रोज़हदारों का स्वागत करते हैं।

लेबनान देश की तरह, भारत में भी ऐसे लोग हैं जिनको सहर ख़्वान कहते हैं कि वे लोग मुसलमानों को प्रार्थना और सहरी करने के लिए जगाते है।

पाकिस्तान

पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी के बावजूद, इस देश में इलाही ज़ियाफ़त के महीने में अलग ही माहौल होता है, इस देश के मुसलमान लोग कुछ दिनों पहले ही से रमजान के आगमन की प्रतीक्षा करते हैं।

इस महीने में, पाकिस्तानी लोग अपना दिल पवित्र कुरान के हवाले कर देते हैं और इस आसमानी किताब के साथ अधिक उंस व लगाव रखते हैं।

ईरान की तरह पाकिस्तान में भी Zoolbia (उर्दू में जलेबी) रमजान मिठाई के रूप में बहुत बिकती है।

रमज़ान के महीने में तस्बीह खरीदना देश में एक प्रचलित परंपराओं में है। देश के कुछ बाजारों में तस्बीहें विभिन्न प्रकार की बेची जाती हैं।

3506545

मुस्लिम देशों में रमजान का माहौल

मुस्लिम देशों में रमजान का माहौल

मुस्लिम देशों में रमजान का माहौल

मुस्लिम देशों में रमजान का माहौल
captcha